महासमुन्द

यातायात नियमों का पालन करने वाले दोपहिया चालकों का सम्मान
06-Oct-2021 5:06 PM
यातायात नियमों का पालन करने वाले दोपहिया चालकों का सम्मान

महासमुंद, 6 अक्टूबर। कलेक्टर डोमन सिंह ने कल जिला मुख्यालय स्थित सर्किट हाउस महासमुंद-बागबाहरा मुख्य सडक़ पर सुरक्षित तरीके से हेलमेट पहन कर यातायात नियमों का पालन करने वाले दोपहिया वाहन चालकों को शॉल, श्रीफ ल एवं पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया। उनके साथ मुख्य कार्य पालन अधिकारी जिला पंचायत आकाश छिकारा, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्य अधिकारी डॉ. एनके मंडपे, कार्यपालन अभियंता लोक निर्माण एसआर सिन्हा, जिला परिवहन अधिकारी आरके ध्रुव, आरईएस के कार्यपालन अभियंता भोला प्रसाद चंद्राकर ने भी हेलमेट पहन कर दुपहिया वाहन चलाने वाले लोगों को सम्मानित किया। 

 


अन्य पोस्ट