महासमुन्द

प्रदर्शनी में केंद्र सरकार के कार्यों की दी जानकारी
06-Oct-2021 4:55 PM
प्रदर्शनी में केंद्र सरकार के  कार्यों की दी जानकारी

महासमुंद, 6 अक्टूबर। भारतीय जनता पार्टी की ओर से स्थानीय लोहिया चौक में प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी में केंद्र सरकार में पीएम नरेंद्र मोदी के कार्यकाल के दौरान किए गए कार्यों का प्रदर्शन किया गया। मंगलवार को आयोजित इस प्रदर्शनी का जायजा भाजपा नेताओं के साथ स्कूली बच्चों ने भी किया। इस कार्यक्रम के प्रचार गतिविधियां के जिला प्रभारी प्रेम चंद्राकर और मीडिया गतिविधियों के प्रभारी अरुण साहू ने कार्यक्रम के बारे में जानकारी दी।

प्रदर्शनी के अवलोकन के लिए मंगलवार को प्रदेश प्रवक्ता संजय श्रीवास्तव, संगठन के जिला प्रभारी जगन्नाथ पाणिग्रही, सह संगठन प्रभारी अवधेश चंदेल, भाजपा जिलाध्यक्ष रूपकुमारी चौधरी, अभियान प्रभारी संजय शर्मा, नरेश चंद्राकर, पूर्व राज्य मंत्री पूनम चंद्राकर, पूर्व विधायक डॉ विमल चोपड़ा, पूर्व विधायक रामलाल चौहान, नगर पालिका अध्यक्ष प्रकाश चंद्राकर,  राकेश चंद्राकर, पूर्व जिलाध्यक्ष इंद्रजीत सिंह, पवन वर्मा, मोती साहू, संदीप दीवान, मोनिका साहू, कौशिल्या बंसल, जिला मंत्री निरंजना शर्मा, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष श्याम साकरकर, शहर मंडल अध्यक्ष सतपाल पाली,  पप्पू पटेल, दिग्विजय साहू, संदीप घोष, पीलेश्वर पटेल, जसराज चंद्राकर, नितिन जैन, सुरेखा कंवर, सीता तोंडेकर, नंदू जलक्षत्री आदि उपस्थित थे।
 


अन्य पोस्ट