महासमुन्द
कार की ठोकर से दो स्कूली बच्चे घायल
16-Sep-2021 8:02 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
महासमुंद, 16 सितम्बर। सरायपाली के ग्राम बैतारी मोड़ के पास कार चालक ने बाइक को टक्कर मार दी। इससे बाइक पर सवार दो स्कूली बच्चों को चोट आई है। कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। लिमंगाव निवासी चुड़ामणी निषाद अपनी बहन तनुजा 18 साल को बाइक सीजी 06 जीएच 0377 में ग्राम कुटेला मिशन स्कूल छोडऩे जा रहा था। बैतारी मोड़ के पास कार क्रमांक सीजी 04 एचयू 8191 के चालक ने तेज एवं लापरवाहीपूर्वक चलाकर ठोकर मार दिया।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


