महासमुन्द
अनुदान राशि स्वीकृत
15-Sep-2021 8:11 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
महासमुंद, 15 सितम्बर। कलेक्टर डोमन सिंह ने राजस्व पुस्तक परिपत्र 6.4 के तहत प्राकृतिक आपदा से मृत्यु होने पर मृतकों के स्वजनों के लिए आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की है। इनमें विकासखण्ड महासमुंद के ग्राम भलेसर निवासी चमन लाल यादव की मृत्यु तालाब में डूबने से होने पर उनकी पत्नी ललिता यादव के लिए एवं विकासखण्ड बसना के ग्राम खरोरा निवासी चित्रकार डडसेना की मृत्यु तालाब में डूबने से होने पर उनके निकटतम वारिस डोलामणी के लिए चार.चार लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई हैं। स्वीकृत राशि का भुगतान संबंधित क्षेत्र के तहसीलदार के माध्यम से किया जाएगा।किसी की सुन नहीं रहे? दोनों ही अप्रिय स्थिति है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


