महासमुन्द

फिर मिला कोरोना का एक संक्रमित
15-Sep-2021 5:45 PM
फिर मिला कोरोना का एक संक्रमित

महासमुंद, 15 सितम्बर। जिले में चालू सितंबर में कोरोना के सिर्फ  2 मरीज मिले हैं। इसमें से एक मरीज 6 सितंबर को तो दूसरा मरीज 14 सितंबर को मिला है। गौरतलब है कि मई माह के दूसरे पखवाड़े के बाद से प्रदेश के साथ जिले में भी कोरोना की दूसरी लहर कमजोर हुई थी। कोरोना की रफ्तार जिले में अभी भी काफी कम है। इसका कारण एक्सपट्र्स कोरोना टीकाकरण अभियान के तहत जिले के 81 फीसदी से अधिक लोगों को टीका लगाने व अप्रोप्रीएच बिहेवियर में आए बदलाव को मानते हैं। हालांकि अभी भी कोरोना की तीसरी लहर की संभावनाएं जताई जा रही हैं, एक्सपट्र्स अनिवार्य रूप से कोरोना का टीका लगवाने के लिए कह रहे हैं। मंगलवार को जिलेभर में कुल 676 कोरोना सैंपल की जांच की गई। जिसमें से सिर्फ 1 ही मरीज मिला है। यह मरीज सरायपाली ब्लॉक से मिला है। 

मंगलवार को 25 आरटीपीसीआर,  232 ट्रूनॉट व 419 रैपिड एंटीजेन टेस्ट किया गया। जिले में अब तक 31346 लोग कोरोना से संक्रमित हुए हैं, जिसमें से 30978 लोगों ने कोरोना को हराया है।
 


अन्य पोस्ट