महासमुन्द

करंट से मौत, नपाध्यक्ष ने मृतकों के परिजनों को दी सहायता राशि
14-Sep-2021 6:40 PM
करंट से मौत, नपाध्यक्ष ने मृतकों के परिजनों को दी सहायता राशि

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता 
महासमुंद, 14 सितम्बर।
नया रावणभाठा वार्ड क्रमांक 30 में नानी-नातिन की मौत विद्युत करंट की चपेट में आने से हो गई। इसकी सूचना मिलते ही नगर पालिका अध्यक्ष प्रकाश चंद्राकार ने तत्काल शोकाकुल परिवार को श्रद्धांजलि योजना के अंतर्गत दो-दो हजार रुपये की सहायता राशि प्रदान की गई। 

मालूम हो कि नया रावणभाठा में सोमवार की सुबह एक दुखद घटना सामने आई है। घरेलू बिजली तार की चपेट में आने से नानी उकिया बाई नेताम और नातिन प्रियंका बाघ की मौके पर ही मौत हो गई। इसकी सूचना मिलते ही नगर पालिका अध्यक्ष प्रकाश चंद्राकार ने शोकाकुल परिजनों से मुलाकात की। साथ ही मृतकों को श्रद्धांजलि अर्पित की और तत्काल खाद्य प्रभारी को श्रद्धांजलि योजना के तहत दो-दो हजार की राशि परिजनों को देने के निर्देश दिए। इस अवसर पर सभापति संदीप घोष सहित वार्ड के नागरिक उपस्थित थे।
 


अन्य पोस्ट