महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 14 सितम्बर। स्वामी आत्मानंद शासकीय इंग्लिश स्कूल के वार्षिक कैलेण्डर अनुसार प्रत्येक बीते शनिवार को प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक विभाग कक्षा 1 ली से 8 वीं तक की कक्षाओं में बैगलेस डे के अंतर्गत लर्निंग वर्कशॉप का आयोजन किया जाता है।
संस्था के प्राचार्य अमी रूफस के मार्गदर्शन में 11 सितम्बर को लर्निंग वर्कशॉप का आयोजन किया गया। इस वर्कशॉप में विद्यार्थियों को मोबाईल, लैपटॉप, कम्पयूटर के माध्यम से पावर पाइंट प्रस्तुतीकरण, निर्माण की संपूर्ण जानकारी शिक्षकों के द्वारा दी गई। बच्चों ने उत्साहपूर्वक इस कार्यक्रम में हिस्सा लिया। संस्था के वरिष्ठ व्याख्याता प्रमोद कुमार कन्नौजे ने लर्निंग वर्कशॉप में शामिल शिक्षकों की टीम जिसमें नेहा दुबे, रंजीतसिंह रूपराह, कीर्ति थवाईत, कल्याणी सोनकर, सुरेश यादव को बधाई दिया एवं कहा कि प्रत्येक सप्ताह बैगलेश डे पर इस तरह का आयोजन करें ताकि बच्चे लाभान्वित हो सके।


