महासमुन्द

राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम10 अक्टूबर तक
14-Sep-2021 6:08 PM
राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम10 अक्टूबर तक

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद, 14 सितम्बर। भारत को 2025 तक टीबी रोग से मुक्त करने के लक्ष्य के साथ स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम अंतर्गत सघन टीबी खोज अभियान शुरू किया गया है। यह अभियान शुक्रवार 10 सितम्बर से शुरू हुआ है जो आगामी 10 अक्टूबर 2021 तक चलेगा। जिला क्षय उन्मूलन अधिकारी डॉ. आई नागेश्वर राव ने बताया है कि स्वास्थ्य कार्यकर्ता एवं मितानिन का खोजी दल गठित किया गया है। यह दल संदिग्ध व्यक्तियों के घर.घर जाकर टीबी की जांच करेंगी। उच्च जोखिम वाले संभावित मरीज जैसे कि बच्चे, वृद्ध,. को.मॉबिडीटी वाले मरीज एवं कोविड.19 संक्रमण से ठीक हुए मरीज में टीबी रोग की संभावना अधिक होती है जिसे सघन टीबी खोज अभियान के माध्यम से खोजने का प्रयास किया जायेगा।

डॉ. राव ने बताया कि उक्त अभियान के दौरान उच्च जोखिम के संभावित मरीजों के घर जाकर संदिग्ध पाए गए व्यक्तियों के स्पाट सेम्पल लेकर जांच के लिए उसी दिन भेजा जायेगा। ऐसे व्यक्ति जिसमे टीबी रोग के लक्षण पाए जायेंगे उन संदेहास्पदों की जांच जिले में संचालित उच्च गुणवत्ता युक्त सीबीनाट, डू नाट मशीन से किया जायेगा। टीबी मरीज की पुष्टि होने के उपरांत राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के माध्यम से उपचार किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि टीबी सघन खोज अभियान महासमुंद जिले के समस्त विकासखंडों में किया जा रहा है।


अन्य पोस्ट