महासमुन्द

गणेश चंदा के नाम पर अधेड़ की पिटाई
13-Sep-2021 9:02 PM
गणेश चंदा के नाम पर अधेड़ की पिटाई

महासमुंद, 13 सितम्बर। बसना के कपसाखुंदा में गणेश चंदा के नाम पर युवक ने अधेड़ की पिटाई कर दी। आरेापी ने प्रार्थी को पत्थर व हाथ मुक्का से मारा, जिससे प्रार्थी को चोटें आई हैं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। 

पुलिस के अनुसार ग्राम कपसाखुंदा निवासी जगसाय चौहान (58) ने गांव के राजू चौहान (32) से गणेश चंदा मांगा। आरोपी ने 50 रुपए गणेश चंदा के रूप में दिया। प्रार्थी ने आरोपी से और रुपए मांगे तो दोनों के बीच विवाद हो गया। वहीं पर प्रार्थी का लडक़ा भी खड़ा था। विवाद के दौरान प्रार्थी के लडक़े का मोबाइल नीचे गिर गया, जिसे प्रार्थी उठाने के लिए नीचे झुका तो आरोपी राजू चौहान ने मारने के लिए पत्थर उठाने की बात कहते हुए पिटाई कर दी। 
 


अन्य पोस्ट