महासमुन्द
रेप का आरोपी तेलंगाना से गिरफ्तार
13-Sep-2021 8:52 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
महासमुंद, 13 सितंबर। शादी का झांसा देकर लडक़ी से रेप कर 2 माह से फरार आरोपी को पुलिस ने तेलंगाना से गिरफ्तार किया है। लवन पुलिस ने आरोपी को मोबाइल लोकेशन के आधार पर गिरफ्तार किया। लवन चौकी के प्रधान आरक्षक देवेन्द्र देवांगन ने बताया कि बरदा का रहने वाला युवक रामनाथ वर्मा ने पीडि़ता को शादी का प्रलोभन देकर 20 जुलाई 2017 को अहिल्दा हाईस्कूल के पीछे ले जाकर शारीरिक संबंध बनाया। इसके बाद लगातार शारीरिक संबंध बनाता रहा।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


