महासमुन्द

खाद की कालाबाज़ारी, दो विक्रेताओं पर प्रतिबंध
13-Sep-2021 8:22 PM
खाद की कालाबाज़ारी,  दो विक्रेताओं पर प्रतिबंध

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता 
महासमुंद, 13 सितम्बर।
उप संचालक कृषि के निर्देशन में एके मोहंती उर्वरक निरीक्षक सरायपाली द्वारा परसों शनिवार को अनुविभागीय अधिकारी सरायपाली ने निर्धारित दर से अधिक राशि लेकर यूरिया खाद बेचने के मामले में दो उर्वरक विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों में निरीक्षण कर कार्यवाही की है। 

यूरिया की कालाबाजारी व अधिक दर पर बेचने की शिकायत मिलने पर उप संचालक कृषि एसआर डोंगरे ने उर्वरक निरीक्षक भीमराव घोड़ेसवार को निजी उर्वरक विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का निरीक्षण करने भेजा। विकासखंड महासमुंद के मात्र तीन प्रतिष्ठानों में यूरिया शेष है। तीनों प्रतिष्ठानों में ग्राम विस्तार अधिकारी की ड्यूटी लगाकर पूरे दिन 265 प्रति बैग में यूरिया कृषकों को उनके रकबे के आधार पर विक्रय किया गया। आनंद एगोस सर्विसेस तुमगांव से 100 बैग कृषक 60, शीतल एण्ड ब्रदर्स तुमगांव 125 बैग कृषक सख्या 70, चंद्राकर खाद भंडार महासमुंद 20 बैग कृषक संख्या 18 को विक्रय किया गया। 

इस पर संबंधित प्रतिष्ठानों पर उर्वरक नियंत्रण अधिनियम के अंतर्गत एमएस अग्रवाल ट्रेडर्स सरायपाली के उर्वरक क्रय विक्रय पर 12 सितंबर से 18 सितंबर तक 7 दिन का प्रतिबंध लगाया गया है। जिसमें यूरिया 12.82 टनए सुपर फॉस्फेट अमोनियम सल्फेट 11 टन पोटाश 15.96 टन कुुल 39.78 टन जप्त किया गया है। एमएस राजेश अग्रवाल सरायपाली के प्रतिष्ठान में निरीक्षण कर 12.14 सितंबर तक उर्वरक क्रय विक्रय रोक, उर्वरक को जप्त किया गया है जिसमें यूरिया 10.895 टन, सुपर फॉस्फेट 28.50 टन पोटाश 7.95 टन इस प्रकार कुल 74 टन है ।
 


अन्य पोस्ट