महासमुन्द
लायंस क्लब प्रयागराज से मिला अनसूया को श्रेष्ठ शिक्षक सम्मान
12-Sep-2021 5:51 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
महासमुंद, 12 सितंबर। लायंस क्लब इलाहाबाद आदर्श द्वारा शिक्षक दिवस के अवसर पर आयोजित शिक्षक सम्मान समारोह में भारत भर के चुनिंदा पांच शिक्षकों का सारस्वत सम्मान किया गया। जिसमें मनोज कुमार शर्मा, सतीश कुमार सिंह, प्रीति पांडेय, वंदना शुक्ला एवं प्रोफेसर (डॉ.) अनसूया अग्रवाल डी लिट्, प्राध्यापक एवं विभागाध्यक्ष हिंदी, हिंदी अध्ययन एवं शोध केंद्र, शासकीय महाप्रभु वल्लभाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय महासमुंद को सम्मानित किया गया।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


