महासमुन्द

मौसमी बीमारी से दूर रहने के लिए पीने के पानी का खास ध्यान रखें
12-Sep-2021 5:50 PM
 मौसमी बीमारी से दूर रहने के लिए पीने के पानी का खास ध्यान रखें

महासमुंद, 12 सितंबर। कलेक्टर डोमन सिंह ने फ ीवर क्लीनिक में कोविड.19 की जांच और आमजन को जागरूक करने एवं सावधानी बरतने मुख्य चिकित्सा स्वास्थ्य अधिकारी को निर्देश दिए हैं।

उन्होंने जिले की जनता से अपील की वे इस बरसात के मौसम में मौसमी बीमारी सीजनल फ्लू और बैक्टीरिया से दूर रहने के लिए अपने पीने के पानी का खास ध्यान रखें। उन्होंने जिला स्वास्थ्य को इसके लिए सभी तैयारियां करने कहा है।

श्री सिंह ने जिले में हो रही खंडवर्षा एवं रुक-रुक कर बारिश के चलते मौसम में आए परिवर्तन को देखते हुए स्वास्थ्य अमला को निर्देश दिए कि पूरी तरह मौसमी बीमारी से निपटने के लिए मुस्तैद रहें।उन्होंने कहा कि मच्छर से बचाव के लिए घरों के आसपास पानी जमा न होने दें। इसके साथ कूलर या खुले में अव्यवस्थित तरीक़े से रखी सामग्री जिनमें बारिश का पानी जमा हुआ हो, उसे हटा दें ताकि डेंगू मच्छर के लार्वा न पनपे।

जहां तक संभव हो पूरे बदन को ढंकने वाले वस्त्र पहनें।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डा. एन के मंडपे ने सभी निजी चिकित्सालयों को भी कहा कि उनके यहां आने वाले सर्दी, खांसी, बुखार के मरीजों को नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रिफर करें। प्रत्येक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भी कोविड.19 संक्रमण जांच की उपलब्धता है। साथ ही उन्होंने फीवर क्लीनिक सेवाओं में विशेष ध्यान देने और निजी चिकित्सालयों में भी यही सावधानी बरते जाने पर जोर दिया है।


अन्य पोस्ट