महासमुन्द
कलेक्टर ने ली टीकाकरण की जानकारी
12-Sep-2021 5:36 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
महासमुंद, 12 सितम्बर। कलेक्टर डोमन सिंह ने टीकाकरण की गति को बढ़ाने हेतु बूथ लेवल अधिकारियों को घर-घर सर्वे कर सूची तैयार करने के लिए निर्देशित किया है, ताकि छूटे हुए नागरिकों को टीकाकरण के लिए प्रेरित करने में सहायता मिल सके। कलेक्टर ने कहा है कि टीकाकरण हेतु शेष बचे लगभग 20 प्रतिशत लोगों की जानकारी संकलित करने एवं उनके बीच अगर टीकाकरण के संबंध में कोई भ्रम है तो उसके निवारण में बूथ लेवल अधिकारियों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, मितानिन की महत्वपूर्ण भूमिका है। जिले में अभी तक 06 लाख 11 हजार 683 लोगों ने कोविड टीकाकरण का प्रथम डोज लगवाया है तथा एक लाख 62 हजार 329 लोगों ने टीके का दूसरा डोज भी लगवा लिया है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


