महासमुन्द

पचरी में दो ग्रामीणों के घर से 20 लीटर महुआ शराब जब्त
11-Sep-2021 9:38 PM
पचरी में दो ग्रामीणों के घर से 20 लीटर महुआ शराब जब्त

महासमुंद, 11 सितम्बर। पटेवा पुलिस ने ग्राम पचरी में दो ग्रामीणों के घर से 20 लीटर महुआ शराब जब्त किया है। बरामद शराब की कीमत 4 हजार रुपए आंकी गई है। पकड़े गए आरोपी में एक महिला व पुरुष शामिल हैं। 

पुलिस ने दोनों के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया है। थाने से मिली जानकारी के अनुसार मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने ग्राम पचरी में देवकी जोशी 45 साल एवं झालर मन्नाडे 41 साल के घर छापामार कार्रवाई की। इस दौरान देवकी के घर की बाड़ी से पांच-पांच लीटर वाले प्लास्टिक डिब्बे में 10 लीटर महुआ शराब जब्त हुआ। इसके साथ ही टीम ने झालर मन्नाडे के यहां भी दबिश दी। इनके घर से भी 10 लीटर महुआ शराब जब्त किया गया। पुलिस ने आरोपी झालर मन्नाडे एवं देवकी बाई जोशी को गिरफ्तार कर आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की है। 
 


अन्य पोस्ट