महासमुन्द

अज्ञात कार की टक्कर से बाइक सवार की मौत
10-Sep-2021 6:40 PM
 अज्ञात कार की टक्कर से बाइक सवार की मौत

महासमुंद, 10 सितम्बर। ग्राम कनेकेरा के पास गुरूवार रात दो बजे अज्ञात कार की टक्कर से बाइक सवार की मौत हो गई। एक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने इस मामले में अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। वहीं घायल युवक का शासकीय अस्पताल में इलाज जारी है।

मृतक व घायल युवक तुमगांव के रहने वाले हैं। थाना प्रभारी शेर सिंह बंदे ने बताया कि वार्ड क्रमांक 5 बजार चौक तुमगांव निवासी कमलेश पटेल पिता लक्ष्मीनारायण पटेल 18 साल अपनी बाइक क्रमांक सीजी 06जीजी 8542 में साथी शिवनाथ धीवर के साथ जामगांव गए थे। काम होने के बाद दोनों वापस तुमगांव लौट रहे थे। बाइक को शिवनाथ धीवर चला रहा था। रात करीब दो बजे केनेकेरा मंदिर के पास पहुंची थे कि पीछे से आ रही कार के चालक ने ठोकर मार दी। इससे बाइक अनियंत्रित हो गई और बाइक सडक़ किनारे लगे लोहे के साइन बोड व पेड़ से टकराई।


अन्य पोस्ट