महासमुन्द

राष्ट्रीय लोक अदालत 11 को
10-Sep-2021 6:37 PM
 राष्ट्रीय लोक अदालत 11 को

महासमुंद, 10 सितम्बर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के मोहम्मद जहांगीर तिगाला ने जानकारी दी कि राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं राज्य विधिक सेवा प्राधिकरणए बिलासपुर के दिशा-निर्देशन में 11 सितम्बर को राज्य के समस्त जिलों में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। जिसके संबंध में जिला न्यायाधीश, अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण महासमुंद भीष्म प्रसाद पाण्डेय के द्वारा 8 सितम्बर 2021 को जिला न्यायालय में समस्त न्यायाधीशगण एवं अधिवक्तागण की बैठक ली गई। उक्त बैठक में न्यायालय में लंबित एवं प्रीलिटिगेशन मामलों का निराकरण ज्यादा से ज्यादा किए जाने के लिए चर्चा की गई। उक्त लोक अदालत में न्यायालय में लंबित राजीनामा योग्य आपराधिक प्रकरण, मोटर दुर्घटना दावा, परिवारिक विवाद व अन्य राजीनामा योग्य राजस्व प्रकरणों तथा बैंक ऋण, विद्युत, जल के बकाया देयकों का प्रीलिटिगेशन प्रकरण रखे जाएंगे।


अन्य पोस्ट