महासमुन्द

कमार जाति के विद्यार्थियों को कौशल प्रशिक्षण
10-Sep-2021 6:03 PM
 कमार जाति के विद्यार्थियों को कौशल प्रशिक्षण

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद, 10 सितम्बर। छत्तीसगढ़ शासन के कौशल विकास तकनीकी शिक्षा व रोजगार विभाग द्वारा स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट,  केटरिंग टेक्नालॉजी एंड एप्लाइड न्यूट्रीशियन, रायपुर के निम्नांकित विषयों पर प्रशिक्षण दिया जाना है। पाठ्यक्रम के लिए विशेष पिछड़ी जनजाति कमार जाति के विद्यार्थियों का चयन किया जाएगा। इन पाठ्यक्रमों के तहत तीन वर्षीय बीएससी हॉस्पिटल एंड होटल एडमिनिस्ट्रेशन कोर्सए 18-18 माह का डिप्लोमा कोर्स, डिप्लोमा इन फूड प्रोडक्शन, डिप्लोमा इन फूड एंड बेवरेज सर्विस व डिप्लोमा इन हॉउस कीपिंग ऑपरेशन शामिल है।

जिले के कमार जाति के इच्छुक अभ्यर्थी, जिन्होंने 50 प्रतिशत के साथ 12वीं उत्तीर्ण की है। अपने मूल दस्तावेज व एक प्रति स्व प्रमाणित छायाप्रति के साथ बुधवार 15 सितंबर 2021 सुबह 11 से 2 बजे तक कार्यालय कलेक्टर आदिवासी विकास महासमुंद में उपस्थित होकर अपना पंजीयन करा सकते हैं। विभागीय अधिकारी ने बताया कि निर्धारित तिथि के बाद पंजीयन पर विचार नहीं किया जाएगा। पाठ्यक्रम के लिए वॉक इन इंटरव्यू उक्त तिथि को दस्तावेज परीक्षण के बाद 2 बजे से किया जाएगा।विद्यार्थियों का चयन 12वीं के प्राप्तांकों के आधार पर होगा। चयनित छात्रों के शैक्षणिक शुल्क व छात्रावास शुल्क का वहन जिला खनिज न्यास मद महासमुंद द्वारा किया जाएगा। इस कोर्स के बाद जिले के कमार छात्र होटल मैनेजमेंट के सेक्टर में अपना अच्छा कॅरियर बना सकते हैं। कोर्स खत्म करने के बाद इसमें नौकरी पाने के बहुत अवसर हैं। इसमें मैनेजर और कार्यकारी के रूप में डेस्क, सर्विस, रसोई, कैटरिंग, बार और हॉस्पिटेलिटी की व्यवस्था शामिल है। इस कोर्स के बाद विद्यार्थी होटल उद्योग, क्रूज,शिप के साथ अपना व्यापार भी शुरू कर सकते हैं।


अन्य पोस्ट