महासमुन्द

चार-चार लाख की आर्थिक सहायता
09-Sep-2021 5:54 PM
चार-चार लाख की आर्थिक सहायता

महासमुंद, 9 सितम्बर। कलेक्टर डोमन सिंह ने राजस्व पुस्तक परिपत्र 6.4 के तहत प्राकृतिक आपदा से मृत्यु होने पर मृतकों के स्वजनों के लिए आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की है। इनमें विकासखण्ड महासमुंद के ग्राम झलप निवासी रोशन मारकंडे की मृत्यु 29 सितम्बर 2018 को तालाब में डूबने से होने पर उनकी माता राजकुमारी मारकंडे के लिए एवं विकासखण्ड बसना के ग्राम लोहरिनडिपा निवासी अमृतलाल सिदार की मृत्यु 06 जुलाई 2017 को सांप के काटने से होने पर उनकी पत्नी रामकुमारी सिदार के लिए चार-चार लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।
 


अन्य पोस्ट