महासमुन्द

ससुरालियों पर दहेज प्रताडऩा का मामला दर्ज
09-Sep-2021 5:49 PM
ससुरालियों पर दहेज  प्रताडऩा का मामला दर्ज

महासमुंद, 9 सितंबर। एक महिला की रिपोर्ट पर कोतवाली पुलिस ने ससुराल वालों पर दहेज प्रताडऩा का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू कर दी है। 
कोतवाली पुलिस के अनुसार वार्ड क्रमांक 4 निवासी वंदना सेन को उसकी देवरानी ज्योति सेन ताना मारकर प्रताडि़त करती हैं। उसके पति हेमकुमार हर छोटी बात पर उसके पिटाई करते हैं, वहीं उसकी सास सावित्री बाई भी दहेज कम लाई हो, कहकर प्रताडि़त करती है। दहेज नहीं दिए हो कहकर सास व देवरानी ताना देते हैं। अत: तंग आकर उसने तीनों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। 
 


अन्य पोस्ट