महासमुन्द

कोमाखान में लगी कलेक्टर की चौपाल
03-Sep-2021 6:37 PM
कोमाखान में लगी कलेक्टर की चौपाल

महासमुंद, 3 सितम्बर। कलेक्टर डोमन सिंह ने बागबाहरा विकासखण्ड के ग्राम पंचायत कोमाखान में पहुंचकर चौपाल लगाई। 
उन्होंने ग्रामीणों को ष्ष्राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना के बारे में जानकारी दी। राज्य शासन द्वारा वित्तीय वर्ष 2021-2022 में बुधवार 01 सितम्बर से 30 नवम्बर तक इस योजना के तहत पंजीयन किया जाएगा। 

उन्होंने इस योजना की जानकारी देते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में भूमिहीन कृषि मजदूर परिवारों की पहचान तथा भूमिहीन कृषि परिवारों को वार्षिक आधार पर आर्थिक अनुदान उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा। इससे भूमिहीन कृषि मजदूर परिवारों के आय में वृद्धि होगी। पात्र भूमिहीन कृषि मजदूर परिवार के लिए 6000 रुपए प्रतिवर्ष अनुदान राशि सीधे उसके बैंक खातें मेें जमा करायी जाएगी। जिससे गरीब परिवारों को आर्थिक लाभ मिल सकें।
 


अन्य पोस्ट