महासमुन्द
ऑफ लाइन परीक्षा के विरोध में एनएसयूआई का धरना-प्रदर्शन
01-Sep-2021 7:20 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 1 सितम्बर। पंं.रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय द्वारा ऑनलाइन अध्ययन कराकर ऑफ लाइन माध्यम से परीक्षा कराने के विरोध में एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को शासकीय महाप्रभु वल्लभाचार्य महाविद्यालय के मुख्य द्वार पर बैठकर धरना प्रदर्शन किया।
एनएसयूआई जिलाध्यक्ष शाहबाज राजवानी ने इस दौरान कहा कि दुर्ग व बिलासपुर विश्वविद्यालय में ऑनलाइन अध्ययन कराकर ऑनलाइन ही परीक्षा ली जा रही है। उसी प्रकार हमारे विवि में ऐसा क्यों नहीं किया जा रहा है? ऑफलाइन परीक्षा कराना उचित नहीं है। इस दौरान एनएसयूआई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


