महासमुन्द

राधा कृष्ण जगन्नाथ मंदिर कोमाखान में धूमधाम से मनी जन्माष्टमी
01-Sep-2021 7:16 PM
राधा कृष्ण जगन्नाथ मंदिर कोमाखान  में धूमधाम से मनी जन्माष्टमी

महासमुंद, 1 सितम्बर। प्राचीन व ऐतिहासिक राधा कृष्ण जगन्नाथ मंदिर कोमाखान में जन्माष्टमी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। सोमवार को दोपहर 3 बजे मंदिर के समीप से ही नगर के बालक-बालिकाओं को राधा-कृष्ण की वेशभूषा से सुसज्जित कर प्रतीकात्मक शोभायात्रा निकाली गयी। 

जैन समाज के युवा सदस्य धैर्य जैन, पंकज जैन व शशांक श्रीवास, समीर खान द्वारा शोभायात्रा में पेय पदार्थ का वितरण किया गया। नगरवासियों द्वारा मुख्य मार्गों में मटका फ ोड़ का कार्यक्रम रखा गया। शोभायात्रा के मंदिर पहुंचने के बाद उपस्थित श्रद्धालुओं व भक्तजनों के लिए मटका फ ोड़, कुर्सी दौड़ व फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया और विजेताओं को नगद राशि पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इसमें लोगों ने बढ़-चढक़र हिस्सा लिया। 

रात्रि 8 बजे से बागबाहरा से भजन व रामायण की प्रस्तुति के लिए आई टीम जय अंजनेय मानस मंडली परिवार व नगरी से आए सुप्रसिद्ध श्याम भजन गायक शुभम भंसाली ने सुमधुर भजनों से श्रोताओं को झूमने पर मजबूर कर दिया। रात्रि 12 बजे जन्मोत्सव की बेला पर महाआरती हुई व भक्तों को प्रसाद का वितरित किया गया। 

मंदिर समिति के सदस्यों द्वारा परिसर को बहुत ही सुंदर तरीके से सजाया गया था। जन्माष्टमी के इस रंगारंग कार्यक्रम में राज परिवार के सदस्य व मंदिर के सरंक्षक राजा उदय प्रताप, रानी कीर्ति लता, अनुभा देवी, लता ऋषि चंद्राकर, डॉ. अरुण शुक्ला, अध्यक्ष थियेन्द्र प्रताप, उपाध्यक्ष प्रत्यूष प्रताप, कोषाध्यक्ष प्रदीप यादव, सचिव राहुल श्रीवास, नितिन जैन, सुनील जैन, प्रमोद चन्द्राकर, सरपंच प्रतिनिधि आशीष वाकड़े आदि उपस्थित रहे। 
 


अन्य पोस्ट