महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 1 सितम्बर। संकुल केन्द्र पीढ़ी में प्राथमिक शाला एवं उच्च प्राथमिक शाला के शिक्षकों ने कबाड़ से जुगाड़ के तहत गणित, विज्ञान और सामाजिक विज्ञान से संबंधित मॉडल का प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ संकुल प्राचार्य आर के कुर्रे, समन्वयक बाल्मीकि साहू एवं प्रधानपाठकों ने किया। इस अवसर पर राजगीत अरपा पैरी के धार का गायन शिक्षक अजीत कुमार पटेल ने किया। वरिष्ठ शिक्षक खोशिल गेन्र्डे एवं संकुल प्राचार्य आर के कुर्रे ने सभी शिक्षकों को इसी तरह से काम करते हुए बच्चों के चहुंमुखी विकास के लिए काम करने पर शुभकामनाएं दी।
कार्यक्रम में संकुल केन्द्र पीढ़ी अंतर्गत सभी शालाओं ने माडल का प्रदर्शन किया। इस कार्यक्रम में बारेलाल ध्रुव, सुरेश मालवीय, नारायण प्रसाद साहू, किशोर कुमार ध्रुव, उमेंद्र सिंह ध्रुव, होरीलाल ध्रुव, ओमप्रकाश साहू, धर्मेंद्र यादव, श्यामलाल साहू, नरेंद्र सोनी, मनोहर साहू, धनीराम ध्रुव, अनिल साहू, सुजीत मन्नाडे, सुरेश यदु, दिलीप पुष्पाकर, मनीष चंद्राकर, निर्मला मन्नाडे, त्रिवेणी साहू, सुधा शर्मा, माया शर्मा, प्रेमांशु वैष्णव, बेदराम साहू, एन के कुर्रे आदि उपस्थित थे।
कार्यक्रम में सभी प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन एवं आभार प्रदर्शन संकुल समन्वयक बाल्मीकि साहू ने किया।


