महासमुन्द
जिले के अलग-अलग इलाकों से की थी चोरी
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 31 अगस्त। महासमुंद जिले के सरायपाली थाना इलाके से पुलिस ने चोरी की 10 मोटर सायकल के साथ 1 आरोपी को गिरफ्तार किया है। ये मोटर सायकल महासमुंद जिले के अलग-अलग इलाकों से चोरी किये गये थे।
पुलिस के मुताबिक जिला सायबर सेल महासमुंद की टीम एवं व थाना सरायपाली की टीम मुखबीर लगाकर मोटर सायकल चोरी करने वाले गिरोह की तलाश कर रही थी, तभी पुलिस को 29 अगस्त को सूचना मिली कि ग्राम बिछिया सरायपाली में कौशल नामक व्यक्ति चोरी की मोटर सायकल को खपाने अपने घर पर रखा है। आरोपी ने महासमुन्द जिले के विभिन्न क्षेत्रों से बहुत सारी मोटर सायकल चोरी की है।
पुलिस की टीम ने ग्राम बिछिया को चारों ओर से घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ा। पूछताछ करने पर आरोपी ने अपना नाम कौशल पटेल बताया। थाना सरायपाली में लाकर पूछताछ में उसने चोरी का मोटर सायकल रखना स्वीकार किया और उसके बेचने हेतु ग्राहक तलाश कराना बताया। उसके घर की से 10 मोटर सायकल मिले, जिसके संम्बध में उसके पास कोई दस्तावेज नहीं थे।
आरोपी ने बताया कि उपरोक्त गाडिय़ों को रख कर ऐसे लोगों का तलाश कर रहा था जो इन गाडियों का फर्जी दस्तावेज तैयार कर सके। आरोपी से पुलिस की टीम ने प्लेटिना 01 नग, डिलक्स 02 नग, होण्डा साईन 01 नग, सीडी 100 एक नग, बजाज पल्सर 01 नग, एक्सट्रीम 01 नग, बजाज डिस्कवर 01 नग, सुपर स्पलैण्डर 01 नग, बजाज कावासाकी 01 नग कुल जुमला कीमत 3 लाख 10 हजार रुपए जब्त कर कार्रवाई की है।


