महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 31 अगस्त। नयापारा में जल आवर्धन योजना अंतर्गत पाइपलाइन विस्तारीकरण कार्य का नगर पालिका अध्यक्ष प्रकाश चंद्राकर, वार्ड पार्षद मीना वर्मा एवं हफीज कुर्रेशी ने भूमिपूजन किया।
स्थानीय नयापारा में सोमवार को वार्ड क्रमांक 7 व 8 में पाइपलाइन विस्तार का भूमिपूजन करते हुए नगर पालिका अध्यक्ष प्रकाश चंद्राकर ने कहा कि जल आवर्धन पाइपलाइन 75 प्रतिशत कार्य पूर्ण कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि अयोध्या नगर में बनाए जाने वाले 10 लाख लीटर पानी टंकी से पटरी पर के सभी पाइपलाइन को जोड़ा जाएगा। भविष्य में इमलीभाठा और नयापारा के लोगों को पानी की कमी नहीं होगी। उन्होंने कहा इस परिषद ने शहर के नागरिकों को बेहतर पेयजल व्यवस्था देने की हर संभव कोशिश करते हुए तीन समय पानी सप्लाई की है। हम सभी प्रयास कर रहे हैं कि आने वाले दिनों में लोगों को 24 घंटा पानी सप्लाई किया जा सके। इसके लिए कार्ययोजना तैयार किया जा रहा है। इस अवसर पर सभापति एवं पार्षद संदीप घोषए रिंकू चंद्राकर, महेंद्र जैन, मंगेश टांकसाले, भाऊ राम साहू, महेंद्र सिक्का, नीतिश चंद्राकर सहित वार्डवासी उपस्थित थे।


