महासमुन्द

35 चयनित शिक्षकों के अलग-अलग पदस्थापना आदेश जारी
31-Aug-2021 8:57 PM
35 चयनित शिक्षकों के अलग-अलग पदस्थापना आदेश जारी

महासमुंद, 31 अगस्त। जिला महासमुन्द से सहायक शिक्षक, विषय.विज्ञान ई संवर्ग, 12 पद सहायक शिक्षक, विषय.विज्ञान टी संवर्ग 07 पद, सहायक शिक्षक, अंग्रेजी माध्यम कला समूह ई.संवर्ग.2 पद, सहायक शिक्षक, अंग्रेजी माध्यम विज्ञान समूह ई.संवर्ग.01 पद एवं सहायक शिक्षक, विज्ञान प्रयोगशाला ई.संवर्ग.13 पद, कुल 35 अभ्यर्थी पात्र पाये गये हैं। चयनित अभ्यर्थियों की पदांकन शिक्षक विहीन, एकल शिक्षकीय शालाओं में प्राथमिकता देते हुए आदेश पृथक.पृथक तैयार कर अभ्यर्थियों के पते में भेज दी गई है। सहायक संचालक स्कूल शिक्षा हिमांशु भारती ने बताया कि पदांकित शालाओं में कार्यभार ग्रहण की अंतिम तिथि 10 सितम्बर निर्धारित है।


अन्य पोस्ट