महासमुन्द

फसल ही समाप्त हो चुका है तो काहे की गिरदावरी?-आप
31-Aug-2021 8:44 PM
फसल ही समाप्त हो चुका है तो काहे की गिरदावरी?-आप

महासमुंद, 31 अगस्त। आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष भूपेन्द्र चंद्राकर ने विज्ञप्ति जारी कर राज्य शासन से मांग की है कि महासमुंद जिले को तत्काल सूखाग्रस्त घोषित किया जाए।

उन्होंने आगे कहा कि पूरे जिले के सभी तहसीलों मेंं वर्षा कम हुई है। जिसकी वजह से किसानों के खेत सूख गए हैं। कई किसान अभी तक रोपा नहीं लगा पाए है। भांठा- टिकरा के फसल तो लगभग गायब हैं। महासमुंद जिले की 70 फीसदी खेती वर्षा पर आधारित है जो कि वर्षा नहीं होने के कारण फसल पूर्ण रूप से नष्ट हो चुका है कुछ बड़े किसान जो कि नलकूप के जरिए फसल को बचा पाए हैं, उसमें भी विद्युत विभाग द्वारा भारी मात्रा में गांवों में विद्युत कटौती की जा रही है। यदि लाईन है भी तो लो वोल्टेज के कारण पंप नहीं चल रहे हैं जो कि छग सरकार की सरप्लस विद्युत व्यवस्था की पोल खोल रही है। बांधों में अवर्षा के कारण इतना पानी ही नहीं भरा है कि इससे खेतों की सिंचाई की जा सके।

किसान हताश एवं परेशान
अत: आम आदमी पार्टी राज्य सरकार से यह मांग करती है की महासमुंद जिले में चल रहे गिरदावरी के कार्य पर तत्काल रोक लगाए एवं सूखे की स्थिति पर सर्वे शुरू करें क्योकि जब फसल ही समाप्त हो चुका है तो काहे की गिरदावरी? राज्य सरकार तत्काल पूरे जिले को सूखाग्रस्त घोषित कर प्रस्ताव बना के केंद्र सरकार को भेजे। केंद्र के मोदी सरकार से भी यह अपील है की वह संपूर्ण महासमुंद जिले को सूखाग्रस्त घोषित करें एवं किसानों की मदद हेतु मुआवजा राशि दिल्ली के केजरीवाल सरकार की तरह 20 हजार रुपये प्रति एकड़ की दर से प्रदान करें तभी किसानों के साथ न्याय होगा।


अन्य पोस्ट