महासमुन्द

संसदीय सचिव ने सीसी रोड निर्माण के लिए किया भूमिपूजन
31-Aug-2021 7:45 PM
संसदीय सचिव ने सीसी रोड निर्माण के लिए किया भूमिपूजन

 ‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 31 अगस्त।
संसदीय सचिव व विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर ने मुनगासेर में सीसी रोड निर्माण के लिए भूमिपूजन किया।
 सोमवार को ग्राम पंचायत मुनगासेर में सीसी रोड निर्माण के लिए भूमिपूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संसदीय सचिव व विधायक श्री चंद्राकर थे। अतिथि के रूप में मध्य क्षेत्र आदिवासी विकास अभिकरण के मोहित ध्रुव, खिलावन साहू, जनपद सदस्य हेमंत डडसेना, बलविंदर सिंग सीटू, कमलेश चंद्राकर, मयाराम टंडन, संजय शर्मा, विवेक पटेल, सोनू राज, सरपंच आसमती दीवान उपस्थित थे।

संसदीय सचिव श्री चंद्राकर ने कहा कि विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों से क्षेत्र की तस्वीर बदल रही है। शहर के साथ ही गांवों में प्राथमिकता के साथ विकास कार्य कराए जा रहे हैं। उन्होंने सीसी रोड निर्माण के भूमिपूजन पर बधाई देते हुए कहा कि सीसी रोड बनने से आवाजाही में सहूलियत होगी। कोरोना महामारी के इस विषम परिस्थितियों के बाद भी विकास में कमी नहीं आई है। 

प्रदेश के मुखिया भूपेश बघेल की दूरदर्शी सोच का परिणाम है कि छग में द्रुत गति से विकास हो रहा है। 
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से पवन दीवान, भुनेश्वर पटेल, लक्ष्मण ध्रुव, संतोषी ठाकुर, कविता ध्रुवंशी, रेवती ध्रुवंशी, गायत्री ध्रुव, लीलाबाई ठाकुर, लक्ष्मी साहू, देवसिंह ठाकुर, रामायण बाई, बसंती ठाकुर, हेमीनबाई रात्रे आदि मौजूद थे।
 


अन्य पोस्ट