महासमुन्द
सडक़ पर महिला के शव को रौंदते निकलते रहे भारी वाहन
30-Aug-2021 7:53 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
महासमुंद, 30 अगस्त। आज तडक़े पांच बजे कांपा-गोपालपुर मोड़ के पास एक राह चलती महिला को अज्ञात वाहन ने कुचल दिया। तब से प्रात: साढ़े 9 बजे तक उसकी लाश के ऊपर से अनेक वाहनों का आना जाना जारी रहा।
‘छत्तीसगढ़’ ने जब इसे देखा तब शव बुरी तरह सडक़ से चिपका हुआ था। और सडक़ पर रफ्तार से आ-जा रहे वाहन उसके सिर को कई बार कुचलते हुए निकल रहे थे।
थोड़ी ही दूर में स्थित एक चाय की दुकान वाले ने बताया कि तडक़े पांच बजे जब वह दुकान पहुंचा, उसी समय एक भारी वाहन की चपेट में आकर वह मृत हुई है। उसने खुद ही पुलिस को इसकी सूचना दी थी, लेकिन अभी तक शव सडक़ पर ही था।
हालांकि लगभग दस बजे 112 वाहन ने शव को सडक़ से हटवा दिया है और उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतका कहां की थी, कहां जा रही थी आदि की जानकारी सुबह साढ़े 10 बजे समाचार लिखते तक नहीं मिल सकी है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


