महासमुन्द

अछोला में धान खरीदी उप केंद्र खोलने की मांग
30-Aug-2021 5:48 PM
अछोला में धान खरीदी उप  केंद्र खोलने की मांग

महासमुंद, 30 अगस्त। ग्राम पंचायत अछोला के पंचायत प्रतिनिधियों व किसानों ने छग राज्य बीज एवं कृषि विकास निगम के अध्यक्ष अग्नि चंद्राकर से मुलाकात कर अछोला में धान खरीदी उप केंद्र खोलने की मांग करते हुए ज्ञापन भी सौंपा।

ज्ञापन में किसानों ने कहा कि ग्रामीण सेवा सहकारी समिति अछोला का मुख्यालय ग्राम जोबा में है। समिति में शामिल ग्राम अछोला, गढ़सिवनी, जोबा, कुकराडीह, तेन्दुवाही के कृषक धान बेचने के लिए जोबा जाते हैं। लेकिन जोबा में भीड़-भाड़ व जगह का अभाव होने के कारण किसानों को धान बेचने में बहुत परेशानियों का सामना करना पड़ता है। किसानों को होने वाली परेशानियों को देखते हुए ग्राम अछोला में धान खरीदी उपकेंद्र खोला जाना चाहिए। धान खरीदी उपकेंद्र के लिए ग्राम अछोला में खसरा नंबर 593, रकबा 0.730 हेक्टेयर शासकीय भूमि का चिह्नांकन कर ग्राम पंचायत अछोला द्वारा सर्व.सम्मति से प्रस्ताव पारित भी किया गया है। 

इस संबंध में श्री चंद्राकर ने खाद्य मंत्री अमरजीत सिंह भगत को पत्र लिखकर अछोला में धान खरीदी उपकेंद्र स्वीकृत कराने का भरोसा किसानों को दिलाया है। अग्नि चंद्राकर से मुलाकात के लिए ग्रामीण सेवा सहकारी समिति अछोला अध्यक्ष लहरी सिंह ठाकुर, सरपंच अछोला कमलनारायण साहू आदि शामिल रहे।
 


अन्य पोस्ट