महासमुन्द

गौठान की जमीन पर बेजा हटाते अमले के साथ कब्जाधारी का विवाद, जेल दाखिल
27-Aug-2021 5:09 PM
गौठान की जमीन पर बेजा हटाते अमले के साथ कब्जाधारी का विवाद, जेल दाखिल

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता 
महासमुंद, 27 अगस्त।
महासमुंद तहसील में एक माह में 6 गौठानों पर हुए अतिक्रमण की जमीनों को राजस्व व पंचायत विभाग द्वारा मुक्त कराया गया। रामाडबरी में गौठान की जमीन पर बेजा हटाते अमले के साथ एक कब्जाधारी ने विवाद किया। जिस पर अनुविभागीय एवं दंडाधिकारी महासमुंद ने उसे जेल दाखिल करने का आदेश दिया।   

शासन की महत्वाकांक्षी योजना गौठान योजना की गतिविधियों में बाधा उत्पन्न एवं बनायी जाने वाली गोठान की जमीन पर गौरी शंकर भारती निवासी रामाडबरी घास जमीन पर अवैध कब्जा किया हुआ था। गौठान बनाने हेतु ग्राम पंचायत सरपंच एवं ग्रामवासियों द्वारा अवैध कब्जा मुक्त कर जमीन गोठान को देने की बात पर गौरी शंकर ने सरपंच के साथ गाली गलौज एवं मारने पीटने की धमकी दी। उसने नायब तहसीलदार देवेंद्र नेताम के साथ भी अपने अन्य साथियों के साथ वाद विवाद कर आपत्तिजनक व्यवहार किया। शांति भंग होते हुए देख प्रशासनिक अमले ने कानूनी तरीके से व्यवस्था संभालते हुए पुलिस के सहयाोग से उपद्रवी के विरुद्ध प्रतिरोधक धाराओं पर प्रकरण पेश किया। जिस पर कार्रवाई करते हुए अनुविभागीय एवं दंडाधिकारी महासमुंद ने उसे जेल दाखिल करने का आदेश दिया। 
मालूम हो कि जिले में बेजा क़ब्ज़ाधारियों से सरकारी ज़मीन को मुक्त कराया जा रहा है। महासमुंद तहसील में पिछले एक माह में 6 गौठानों पर हुए अतिक्रमण की जमीनों को राजस्व व पंचायत विभाग द्वारा मुक्त कराया गया है।
 


अन्य पोस्ट