महासमुन्द
जिले में 5 लाख 38 हजार 590 को पहला और 1 लाख 50 हजार 800 को दूसरा डोज
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 27 अगस्त। कोरोना कीपहली और दूसरी लहर से मची तबाही के बाद अब जिले की स्थिति में काफ ी सुधार आ चुका है। जहां संक्रमित मरीजों की संख्या हजारों में पहुंच चुकी थी, वहीं अब यह संख्या नाम मात्र के रह गए। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों की मानें तो वर्तमान में यहां मात्र 8 ही एक्टिव केस हैं। केस कम होने के पीछे कई वजहें भी बताई जा रही है। कोरोना संक्रमण के रोकथाम के लिए जिले में रोजाना 1000 से अधिक लोगों की जांच की जा रही है, जिसमें से एक भी मरीज नहीं मिल रहे हैं। ऐसी स्थिति के लिए एक्सपर्ट कोरोना टीकाकरण के साथ अन्य चीजों को कारण बताते हैं। एक्सपटर््स का एक मत में कहना है कि कोरोना टीकाकरण तो इसके लिए सबसे कारगर फैक्टर साबित हुआ है।
स्वास्थ्य विभाग महामारी से बचने के लिए लगातार कोरोना जांच पर फोकस करके काम कर रहा है। इसके लिए टीम द्वारा लगातार हजार से अधिक सैंपल की जांच की जा रही है। हालांकि विभाग को जिले में रोजाना कुल 1600 लोगों की जांच करने का टारगेट है, लेकिन कोविड-19 फीवर क्लीनिक तक में बहुत कम संख्या में लोग आ रहे हैं।
एक्सपट्र्स का कहना है कि कोरोना महामारी को साल भर से अधिक हो गए। अभी तक कोरोना ने दो बार अपनी भयावहता दिखाई है और तीसरी लहर भी संभावित हैं। कोरोना के दोनों वेव के समय घटी घटनाओं से लोगों के व्यवहार में परिवर्तन आया है। आधे से ज्यादा आबादी अपने स्वास्थ्य को लेकर सजग हुआ है।
मालूूम हो कि 26 अगस्त तक जिला मुख्यालय महासमुंद भी पूरी तरह से शतप्रतिशत वैक्सीनेटेड हो गया है। इससे पहले भी जिले के 4 निकाय शतप्रतिशत वैक्सीनेटेड हो गए थे। वहीं अब तक 63 ग्राम पंचायत और 281 गांव में सभी पात्र लोगों को कोरोना का टीका लगाया गया है। गौरतलब है कि जिले में लोगों को कोरोना की तीसरी लहर से बचाने के लिए लगातार कोरोना टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है।
टीकाकरण की स्थिति को गौर से देखें तो जिले का सरायपाली ब्लॉक टॉप पर है। सरायपाली के सर्वाधित 132 गांव व 34 ग्राम पंचायत शामिल है। दूसरे नंबर पर बसना के 59 गांवों व 10 ग्राम पंचायतों में भी सौ फीसदी टीकाकरण हो गया है। पिथौरा ब्लॉक के 12 ग्राम पंचायत और 30 गांव के पात्र लोगों को वैक्सीनेट किया गया।
जिले के कोरोना जांच दल अधिकारी डॉ. छत्रपाल चंद्राकर कहते हैं कि कोरोना महामारी की रफ्तार अभी बहुत कम है। बड़े-बड़े एक्सपर्ट ने भी अगस्त माह में कोरोना के तीसरे लहर की चेतावनी दी थीएलेकिन अभी तक राज्य के साथ.साथ जिले में स्थिति स्थिर है और लगातार एक्टिव केस की संख्या कम है। इसका प्रमुख कारण टीकाकरण ही है। जिले में लगभग 70 फीसदी लोगों ने कोरोना का पहला टीका लगवा लिया है।
जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. अरविंद गुप्ता कहते हैं कि वर्तमान में कोरोना के मामले बहुत ही कम हैं। वहीं अगस्त माह में आने वाली संभावित तीसरी लहर को रोकने में पहले के हुए इंफेक्शन से डेवलप हुए एंटीबॉडी व टीकाकरण कारगर रहा है। टीके की पहली डोज भी कोरोना के लिए कारगर है और तीसरी सेे ही बचाने के लिए भी।