महासमुन्द

स्वेच्छानुदान राशि मंजूर
26-Aug-2021 6:32 PM
स्वेच्छानुदान राशि मंजूर

महासमुंद, 26 अगस्त। वाणिज्य एवं उद्योग, आबकारी मंत्री कवासी लखमा ने जिले के महासमुंद विकासखण्ड अंतर्गत ग्राम धनसुली निवासी  रेखराज पटेल एवं ग्राम बिरकोनी निवासी चंदन चंद्राकर, ग्राम झालखम्हरिया निवासी झलेन्द्र कुमार साहू, पुराना रावण भाठा वार्ड 16 निवासी  शुभम चंद्राकर एवं मिशन कम्पाउंड के पीछे वार्ड नम्बर 1 निवासी सावित्री साहू के लिए स्वेच्छानुदान राशि जारी किए है। इसके अलावा पिथौरा विकासखण्ड के ग्राम टेका निवासी त्रिभुवन साहू, बसना विकासखण्ड के ग्राम टेमरी निवासी बसंती साय और सरायपाली विकासखण्ड के ग्राम किसड़ी निवासी सविता फलेत के लिए के लिए स्वेच्छानुदान राशि जारी किए हैं। इन संबंधित हितग्राहियों को राशि प्राप्त करने के लिए मतदाता फोटो परिचय पत्र, बैंक पासबुक, आधार कार्ड, स्वयं की दो फोटो एवं अन्य दस्तावेज संस्था का पंजीयन प्रमाण पत्र एवं साक्ष्य के साथ तहसील कार्यालय में प्रस्तुत करना होगा ताकि स्वीकृत राशि का भुगतान आरटीजीएस के माध्यम से किया जा सके।


अन्य पोस्ट