महासमुन्द

बोर्ड परीक्षा फॉर्म भरना शुरू, ऑनलाइन भुगतान 15 अक्टूबर तक
26-Aug-2021 5:36 PM
बोर्ड परीक्षा फॉर्म भरना शुरू, ऑनलाइन भुगतान 15 अक्टूबर तक

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 26 अगस्त।
बोर्ड परीक्षा के लिए फार्म भरने की शुरूआत हो गई है। माध्यमिक शिक्षा मंडल ने सभी स्कूल के प्राचार्यों को बच्चों के फॉर्म भरने के दिशा-निर्देश भी जारी कर दिए गए हैं। इस बार भी लगभग 30 हजार विद्यार्थी बोर्ड परीक्षा देने के लिए पंजीयन कराएंगे। 
ज्ञात हो कि पंजीयन यानी फॉर्म भरने की प्रक्रिया स्कूल प्रबंधन की ओर से पूरी की जाती है। जितने बच्चे स्कूल में अध्ययनरत हैए उनके फॉर्म फीस के साथ भरे जा रहे हैं।

आदर्श उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की प्राचार्य एस चंद्रसेन ने बताया कि छग माध्यमिक शिक्षा मंडल ने मार्च-अप्रैल 2022 में होने वाली बोर्ड परीक्षा की तैयारी आरंभ कर दी है। 10 वीं व 12वीं के नियमित छात्रों का परीक्षा फॉर्म भरना शुरू हो गया है। 15 सितंबर तक ऑनलाइन भरे जाएंगे। नियमित छात्रों के लिए 10 वीं की परीक्षा के लिए 8 वीं,  9वीं एवं कक्षा 12 वीं फॉर्म के साथ 10 वीं,.11 वीं की अंकसूची संस्था प्रमुख द्वारा प्रमाणित छायाप्रति लगाना अनिवार्य है। वहीं गेप वाले विद्यार्थियों का गेप प्रमाण-पत्र प्रस्तुत करेंगे। मंडल की ओर से परीक्षा शुल्क 200 रुपए, अंकसूची शुल्क 70 रुपए, प्रयोगिक शुल्क 60, नामांकन शुल्क 60 रुपए, पर्यावरण प्रयोगिक शुल्क 60 रुपए, हायर सेकेण्डरी के लिए अतिरिक्त विषय शुल्क 80 रुपए निर्धारित की गई है।

मंडल ने स्पष्ट किया है कि फॉर्म में नामांकन क्रमांक अंकित करना अनिवार्य है। नामांकन मंडल द्वारा जारी किया जाएगा। नामांकन क्रमांक अंकित नहीं होने की दशा में विद्यार्थी का परीक्षा फॉर्म जमा नहीं किया जाएगा। संस्था द्वारा आश्वयक जानकारी मिलान कर विद्यार्थी शुल्क ऑनलाइन भुगतान किया जाएगा। ऑनलाइन भुगतान 15 अक्टूबर तक किया जा सकेगा। 
 


अन्य पोस्ट