महासमुन्द

प्लेसमेंट कैम्प 31 को
26-Aug-2021 5:04 PM
प्लेसमेंट कैम्प 31 को

महासमुंद, 26 अगस्त। कैरियर सर्विस रायपुर द्वारा जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र महासमुंद में प्लेसमेंट कैंप का आयोजन 31 अगस्त को रोजगार कार्यालय परिसर महासमुंद में किया जाएगा। कैंप सुबह 11 से दोपहर 2 बजे तक आयोजित किया जाएगा। 
जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि टॉप कैरियर सर्विस रायपुर द्वारा सिक्योरिटी गार्ड, डिलीवरी बॉय, सेल्स एवं अकाउंटेंट के पद पर भर्ती की जाएगी।
 


अन्य पोस्ट