महासमुन्द

मांगों को ले फेडरेशन का प्रदर्शन 3 सितंबर को
26-Aug-2021 4:58 PM
मांगों को ले फेडरेशन का  प्रदर्शन 3 सितंबर को

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 26 अगस्त।
प्रदेश के कर्मचारी अधिकारी डीए, महंगाई भत्ता की घोषणा 30 अगस्त तक नहीं होने पर अपनी 14 सूत्रीय मांगों को लेकर 3 सितंबर को सामूहिक अवकाश पर रहेंगे।  जिला संयोजक एस.चंद्रसेन, सह संयोजक टेकराम सेन ने बताया कि सभी अधिकारी-कर्मचारी 3 सितंबर को विखं तहसील एवं जिला मुख्यालय में उपस्थित होकर धरना प्रदर्शन करेंगे। उन्होंने कहा है कि  इस हेतु 30 अगस्त तक अल्टीमेटम दे दिया जावे। 

उन्होंने बताया कि कर्मचारी अधिकारी दो साल से लंबित डीए का भुगतान और डीए में 16 प्रतिशत की वृद्घि सहित 14 मांगों को लेकर फेडरेशन द्वारा कलम रख मशाल उठा जैसे आंदोलन के माध्यम से शासन का ध्यान आकृष्ट कराया गया है लेकिन कर्मचारी अधिकारियों के लिये शासन चिंतित नहीं है। गत 8 अगस्त को अगस्त क्रांति दिवस के अवसर पर फेडरेशन पदाधिकारियों द्वारा न्याय सभा का आयोजन किया जा चुका है। लगातार कर्मचारी अधिकारियों की उपेक्षा से कर्मचारी जगत में शासन के प्रति आक्रोश व्याप्त है ।

फेडरेशन के द्वारा अपील की गई है कि समस्त कर्मचारी अधिकारी 25 अगस्त से 30 अगस्त तक शासन के विरोध में काली पट्टी लगाकर काम करेंगे एवं 30 अगस्त को आंदोलन हेतु अल्टीमेटम दिया जायेगा। 30 अगस्त तक डीए की घोषणा नहीं होने पर फेडरेशन द्वारा प्रदेश भर में सामूहिक अवकाश लेकर जंगी प्रदर्शन किया जायेगा ।

महासमुंद फेडरेशन जिला इकाई की ओर से प्रमोद तिवारी, उमेश भारती गोस्वामी, राजेश चंद्राकर, रिखीराम साहू, कमलेश ध्रुव, आरके चंद्राकर, एस.पी ध्रुव, संतूराम साहू, ओमनारायण शर्मा, अशोक गिरी गोस्वामी, शिव कुमार साहू, के केचंद्राकर, दीपक तिवारी, ईश्वर चंद्राकर, रुपेश चंद्राकर, हंसराज देवांगन सहित समस्त संगठन के पदाधिकारियों ने अपील किया है कि 3 सितंबर को सामूहिक अवकाश लेकर धरना प्रदर्शन में शामिल होवे एवं संगठन शक्ति का परिचय दें। कर्मचारी संगठनों एवं फेडरेशन द्वारा अवकाश प्रारुप प्रेषित किया जा रहा है। 
 


अन्य पोस्ट