महासमुन्द

किसानों ने अग्नि चंद्राकर को खेती-किसानी का हाल बताया
25-Aug-2021 8:11 PM
किसानों ने अग्नि चंद्राकर को खेती-किसानी का हाल बताया

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 25 अगस्त।
कोमाखान क्षेत्र के किसानों और कांग्रेसजनों ने छग राज्य बीज एवं कृषि विकास निगम के अध्यक्ष अग्नि चंद्राकर से मुलाकात कर खेती-किसानी की मौजूदा स्थिति व किसानों की समस्याओं पर चर्चा की।

 किसानों ने बताया कि लंबे समय से बारिश नहीं होने से फसलों की स्थिति अच्छी नहीं है। सिंचाई साधन सुविधा वाले खेतों में ही फसल संभल पाई है। सूखे की आशंका है। क्षेत्र में सिंचाई व बिजली की सुविधा पर चर्चा करते हुए किसानों ने विद्युत सब स्टेशन की आवश्यकता बताई। 

इस दौरान भूपेंद्र देवांगन, नरेंद्र जैन, प्रेमसिंह ठाकुर, हरिशंकर यादव, तूफान सिंह दीवान, नेमीचंद साहू, किशोर चतुर्वेदी, कांति तिवारी, एवन कुर्रे, गोलू जैन आदि मौजूद थे। वरिष्ठ कांग्रेस नेता अग्नि चंद्राकर से प्रदेश कांग्रेस महामंत्री व महासमुंद जिला प्रभारी कन्हैया अग्रवाल तथा मनोज एस गोयल ने भी सौजन्य मुलाकात की। 
 


अन्य पोस्ट