महासमुन्द
बारिश नहीं, खेतों में दरारें देख किसान चिंतित
25-Aug-2021 8:09 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
महासमुंद, 25 अगस्त। भादों महीने का आज तीसरा दिन है और बारिश का अता पता नहीं है। किसान भादों के महीने में तेज बारिश होने की उम्मीद जता रहे हैं, लेकिन मौसम को देखकर चिंतित भी हैं।
बारिश नहीं होने से धान की फसलें खराब हो रही हंै। खेतों में दरारें आ रही हंै। जिन किसानों को जलाशय से पानी मिल रहा है, वे तो खुश हैं, लेकिन जिन क्षेत्रों में जलाशय से पानी नहीं मिल रहा है, वहां के किसान चिंतित दिखाई दे रहे हैं।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


