महासमुन्द
बच्चों ने पौधों को राखी बांधकर रक्षा का लिया संकल्प
25-Aug-2021 8:08 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
महासमुंद, 25 अगस्त। शासकीय हाई स्कूल लाफिन खुर्द में कक्षा नवमीं एवं दसवीं के बच्चों ने विद्यालय परिसर व मोहल्ला क्लास में रक्षाबंधन का पर्व बड़े उत्साह के साथ मनाया। उपस्थित सभी बच्चियों ने भाइयों की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधा। पश्चात सभी बच्चों ने ’श्रीराम स्मृति उपवन’ नवीन शाला भवन परिसर के उपवान में लगे 151 पौधों को राखी बांधकर उनकी सुरक्षा का संकल्प लिया। कार्यक्रम में संस्था के प्राचार्य भारत साहू, छात्र किशोर, जयप्रकाश, मेघा, धनेश्वरी, लीना, यादेश का विशेष योगदान रहा।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


