महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 25 अगस्त। जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के अध्यक्ष पंकज शर्मा के नगर आगमन पर नदी चौक में संसदीय सचिव व विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर की अगुवानी में भव्य स्वागत किया गया।
मंगलवार को दोपहर श्री शर्मा नदी चौक घोड़ारी पहुंचे। जहां संसदीय सचिव श्री चंद्राकर के नेतृत्व में आतिशबाजी के साथ स्वागत किया गया। इस दौरान जनपद अध्यक्ष यतेंद्र साहू, मोहित ध्रुव, दाऊलाल चंद्राकर, वीरेंद्र चंद्राकर, कुणाल चंद्राकर, हीरा बंजारे, शिव यादव, विजय बांधे, गौतम सिन्हा, हर्ष शर्मा, गौरव जानी, हितेश साहू, सीटू सलूजा, सोनू राज, रेखराज साहू, मानिक साहू आदि मौजूद थे।
इसके बाद संसदीय सचिव श्री चंद्राकर व अध्यक्ष श्री शर्मा के काफिले का बेलसोंडा के पास स्वागत किया गया। बस स्टैंड के सामने अमन चंद्राकर के नेतृत्व में स्वागत किया गया। इस अवसर पर अक्षय साकरकर, आकाश निषाद, चमन कुर्रे, साहिल सरफराज, देवेंद्र चंद्राकर, कुणाल मेश्राम, हर्षवर्धन साहू, हर्ष सोनी, गजेंद्र राजपूत, राहुल साहू, मोहित साहू, ओम साहू, विजय यादव, नमन, कृष्णा सूर्यवंशी आदि ने स्वागत किया।
जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष पंकज शर्मा ने मंगलवार को शाखा प्रबंधकों की बैठक लेकर शासन की मंशानुरूप कार्य करने के साथ ही ऑनलाइन सुविधाओं का उपयोग के अलावा पारदर्शिता व तत्परता के साथ कार्य करने के निर्देश दिए। इस दौरान ऋण वितरण के लक्ष्य व पूर्ति की जानकारी लेने के साथ ही खाद, बीज भंडारण, वितरण, आपूर्ति के संबंध में जानकारी ली।


