महासमुन्द
अभी भी 70 फीसदी यानी 26 सौ सीटें सीटें खाली है
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 25 अगस्त। पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय से संबंधित जिले के 9 सरकारी कॉलेजों में पहले चरण के लिए प्रवेश की अंतिम तिथि समाप्त हो गई है। अंतिम दिन में भी सीटें भर नहीं पाई। अभी भी 70 फीसदी यानी 2600 सीटें सीटें खाली है।
संभावना व्यक्त की जा रही है कि दूसरे चरण में यह सीटें भर जाएगी। इसके लिए दूसरे चरण की ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया आज से शुरू होगा। जिन विद्यार्थियों का नाम मेरिट सूची में इस बार नहीं आया है या जिनका नाम आया है उसके बाद भी प्रवेश नहीं ले पाए हैं, वे दूसरे चरण की प्रक्रिया में ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें केवल 2 दिन का ही समय दिया गया है।
जिले के 9 शासकीय महाविद्यालय में 4000 हजार सीट हैं। लेकिन पहले चरण में केवल 1400 छात्रों ने ही प्रवेश लिया है। दूसरे चरण में सीटें भरने की संभावना व्यक्त की जा रही है, क्योंकि पहले चरण में राजधानी सहित सहुलियत के हिसाब से अन्य जिलों के छात्र-छात्राओं ने भी महासमुंद जिले के महाविद्यालयों का नाम ऑप्शन में रखा था।
इन छात्रों का नाम मनचाहे महाविद्यालय में आने के कारण वे वहीं प्रवेश ले रहे हैं। इसकी वजह से महासमुंद जिले के महाविद्यालयों की सीटें खाली हैं।


