महासमुन्द
महासमुंद, 20 अगस्त। जिले में बहुत दिनों बाद गुरुवार रो कोरोना का एक भी मामला सामने नहीं आया है। कोई एक्टिव मरीज डिस्चार्ज हुआ है, ना ही कोरोना से कोई मौत हुई है। जिले में मई माह के दूसरे पखवाड़े से ही कोरोना संक्रमण दर में बहुत तेजी से गिरावट देखने को मिला है। जून माह से ही लगातार कम संख्या में कोरोना मरीज मिलते रहे हैं और एक्टिव केसेस की संख्या भी 20 से 30 के बीच ही रही है। गुरूवार को जिले में कुल 959 लोगों के कोरोना सैंपल की जांच की गई जिसमें एक भी पॉजिटिव मरीज नहीं मिले। कल आरटीपीसीआर के 24, ट्रू नॉट के 416 और रैपिड एंटीजेन के 519 सैंपल की जांच की गई है। वहीं जिले में अब तक कोरोना संक्रमण के 31 हजार 336 मामले सामने आए। जिसमें से 30 हजार 948 लोग स्वस्थ भी हुए हैं। वहीं जिले में कोरोना से कुल 366 लोगों की मौत हुई है। वर्तमान में एक्टिव केस की संख्या 22 है।


