महासमुन्द

शराब बोतल में पानी मिलाते पकड़ाए 4 कर्मचारी
20-Aug-2021 5:56 PM
शराब बोतल में पानी मिलाते पकड़ाए  4 कर्मचारी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 20 अगस्त।
झलप शराब दुकान के 4 कर्मचारियों को पानी मिलाते हुए पकड़ा गया है। इन कर्मचारियों के खिलाफ  कार्रवाई करते हुए तत्काल प्रभाव से दुकान से हटा दिया गया है। साथ ही इनके खिलाफ  ब्लैक लिस्ट करने की कार्रवाई की गई है। ताकि प्रदेश के अन्य किसी दुकानों में इन्हें काम न मिल सके। मिली जानकारी के अनुसार आबकारी उप निरीक्षक सविता रानी मेश्राम ने गुरूवार को विदेशी शराब दुकान झलप का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान गोल्डन गोवा के 18 नग पौवा में पानी मिलावट किए जाते हुए कर्मचारियों को पकड़ा गया। इस कार्य में दुकान के मुख्य विक्रयकर्ता राजकुमार पटेल सहित विक्रयकर्ता सिकंदर यादव, ताराचंद सिंह, डोमेंद्र सिंह की संलिप्तता पाई गई।  


अन्य पोस्ट