महासमुन्द
दो दुकानदार के बीच विवाद
19-Aug-2021 5:25 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
महासमुंद,19 अगस्त। सरायपाली वार्ड क्रमांक 8 झिलमिला में दो दुकानदार के बीच विवाद हो गया और एक ने पिटाई कर दी। दोनों के बीच विवाद ग्राहक बुलाने के नाम पर हुआ था।
सरायपाली थाने से मिली जानकारी के अनुसार झिलमिला निवासी सिरमोती का किराना दुकान है। उसी के बगल में लखेसिंह का भी दुकान है। बीते 17 अगस्त रात 8 बजे एक ग्राहक सिरमोती के दुकान में सामान खरीदने आया था। दुकानदार लखेसिंह ने इशारा से उसे बुला लिया।
ग्राहक ने सिरमोती को कहा मैं लखेसिंह की दुकान से सामान खरीद लिया हूं, उसका सामान वापस कर दिया। इस बात को लेकर सिरमोती लखेसिंह से वाद विवाद करने लगा। लखेसिंह गाली देने लगा और उसके लडक़े अनुप तांडी ने जान से मारने की धमकी दी, पत्थर से भी मारा।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


