महासमुन्द
पत्नी के सिर पर चापड़ से वार
14-Aug-2021 4:57 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
महासमुंद, 14 अगस्त। बसना के ग्राम जगदीशपुर में एक व्यक्ति ने पत्नी के सिर पर चापड़ से वारकर चोट पहुंचाई है। सूचना पर डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस के मुताबिक ग्राम जगदीशपुर निवासी अभिषेक मांझी अपनी पत्नी रिता मांझी से 20 रुपए मांगा। रिता मांझी ने गांजा के नशे में रहते हो नहीं दूगी बोली। इतने में उसका पति गुस्से में आ गया और गाली देते हुए मुर्गा काटने के चापड़ से सिर पर वार कर दिया। इससे रिता घायल हो गई।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


