महासमुन्द

चिटफंड कंपनी का डायरेक्टर पंजाब से गिरफ्तार
13-Aug-2021 3:16 PM
चिटफंड कंपनी का डायरेक्टर पंजाब से गिरफ्तार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद, 13 अगस्त। पटेवा पुलिस ने चिटफंड कंपनी के डायरेक्टर को पंजाब से कल गिरफ्तार किया है। इसके खिलाफ साल 2018 में विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज था। आरोपी फरार हो गया था। पटेवा पुलिस ने इससे पहले ग्वालियर से भी एक चिटफंड कंपनी के डॉयरेक्टर को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।

थाना प्रभारी कुमारी चंद्राकर ने बताया कि पीएसीएल इंडिया लिमिटेड चिटफंड कंपनी के डॉयरेक्टर ग्राम भोजेमजरा थाना चमकौर साहब जिला रोपड रुपनगर पंजाब निवासी चेतन सिंह (58) को गिरफ्तार किया है। इसके खिलाफ  साल 2018 में मामला दर्ज था। इसकी पतासाजी लगातार की जा रही थी। वर्तमान में मुखबिर से सूचना मिलते ही टीम पंजाब रवाना हुई और घेराबंदी कर पकड़ा और पटेवा ले आई। पटेवा थाना प्रभारी न्यायिक रिमांड में जेल भेज दिया।

उन्होंने बताया कि थाने में पटेवा निवासी चंद्रशेखर देवांगन, देवराज साहू, कुलेश्वर सिन्हा एवं सहस राम यादव द्वारा पीएसीएल इंडिया लिमिटेड चिटफंड कंपनी के डॉयरेक्टरों के विरूद्ध मामला दर्ज कराया गया था। डॉयरेक्टर ने प्रार्थियों को एवं अन्य निवेशकों को कंपनी से अधिक ब्याज में राशि मिलने का प्रलोभन देकर कंपनी में राशि जमा करवाया था। जमा राशि मैच्योरिटी होने के बाद भी प्रार्थी व निवेशकों को वापस न कर कंपनी को बंद कर फरार हो गया था।


अन्य पोस्ट