महासमुन्द

10 मिनट बारिश हुई
10-Aug-2021 6:47 PM
10 मिनट बारिश हुई

महासमुंद, 10 अगस्त। महासमुंद मुख्यालय में सोमवार की शाम 7 बजे तेज हवाओं के साथ 10 मिनट तेज बारिश हुई। हालांकि इस बारिश से किसानों को किसी प्रकार का फायदा नहीं है, लेकिन लोगों को गर्मी से जरूर राहत मिलेगी। हालांकि 10 मिनट हुई बारिश के बाद उमस बरकरार है। मौसम विभाग की मानें तो मानसून द्रोणिका फिरोजपुर से अरुणाचल प्रदेश तक 1.5 किमी ऊंचाई तक स्थित है। 

एक निम्नदाब का क्षेत्र पूर्वी उत्तर प्रदेश के ऊपर स्थित है। इसके साथ ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवात घेरा 5.8 किमी की ऊंचाई पर स्थित है। इसके असर से प्रदेश में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश होने की संभावना है।
 


अन्य पोस्ट