महासमुन्द

पुरानी रंजिश में भिड़ गए दो युवक
04-Aug-2021 4:28 PM
पुरानी रंजिश में भिड़ गए दो युवक

महासमुंद,4 अगस्त। शहर के आंबेडकर चौक स्थित टी स्टॉल के सामने पुरानी रंजिश के चलते दो युवक आपस में भिड़ गए। दोनों ने एक दूसरे की रॉड व प्लास्टिक पाइप से पिटाई की। इसके बाद रिपोर्ट दर्ज कराने सिटी कोतवाली थाना पहुंचे। 
वार्ड सात जैन मंदिर के पास गांधी चौक निवासी सतनाम सिंह पूसरी और वार्ड 9 निवासी मनमीत सिंह मक्कड़ के बीच आपस में विवाद हो गया। सतनाम सिंह अंबेडकर चौक स्थित मिठाई दुकान से पेमेंट कर घर जा रहा था। वहीं मनमीत सिंह मक्कर टी स्टॉल के पास खड़ा थाना पुरानी रंजिश के चलते दोनों आपस में भिड़ गए और मनमीन ने लोहे की रॉड से सतनाम सिंह पूसरी की पिटाई कर दी। वहीं सतनाम सिंह पूसरी की मनमीत सिंह ने प्लास्टिक की पाइप से पिटाई कर की। 
 


अन्य पोस्ट