महासमुन्द
कार की ठोकर से बाइक सवार दो घायल
02-Aug-2021 4:37 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
महासमुंद, 2 अगस्त। कार की ठोकर से बाइक सवार दो लोग घायल हो गए। घायलों को प्राथमिक इलाज के लिए रायपुर भेज दिया गया है। हादसा एनएच- 53 पदमपुर रोड के पास हुआ है। आरोपी कार चालक के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया गया है।
पुलिस के अनुसार गा्रम भूथिया निवासी अमृत नंद अपने मोटर साइकिल क्रमांक सीजी 04 डीजे 3832 से मोहन निषाद के साथ रविवार सुबह 9 बजे ग्राम अर्जुण्डा की ओर जा रहा था। पदमपुर रोड ओव्हरब्रिज के पास अर्जुण्डा की ओर से आ रही मारूति वेन क्रमांक सीजी 04 एचबी 4965 के चालक रूद्रमणी मेहेर ने अमृत नंद की बाइक को ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया। इससे अमृत नंद व मोहन निषाद को गंभीर चोट आई है। सरायपाली सीएचसी में प्राथमिक इलाज किया गया।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


